Edition

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से दो यात्रियों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटघोरा/कोरबा.

कोरबा जिले के कटघोरा में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरु कतर दी।

जानिए कब और कैसे हुआ हादसा
यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर बरपाली स्थित अनूप ढाबा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस लगभग 35 सवारियों को लेकर कुनकुरी से रायपुर की ओर जा रही थी। तड़के करीब 3 बजे यात्रियों के बाथरूम जाने के लिए चालक ने बरपाली अनूप ढाबा के पास हाईवे किनारे बस रोकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे गेहूं से भरे एक तेज रफ्तार ट्रेलर का चालक अचानक ब्रेक नहीं लगा पाया और उसने खड़ी बस को पीछे से सीधी टक्कर मार दी।

दो की मौके पर मौत, चार की हालत गंभीर
​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पिछले हिस्से में बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!