Edition

8वां वेतन आयोग आने से पहले रिटायर होने वालों की बढ़ेगी पेंशन? जानिए क्या हैं नियम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली
 केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी और भत्‍तों में संशोधन के लिए आठवें वेतन आयोग का गठन किया गया है. 3 नवंबर 2025 को इसका टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी किया गया था. एक साल से भी अधिक समय में आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनर्स यूनियन के साथ देश भर में बैठकें कर उनका मन टटोला है. आठवें वेतन आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया था. इसमें से 12 महीने बीत चुके हैं. ऐसा माना जा रहा है कि सरकार आठवें वेतन आयोग को 1 जनवरी, 2026 से लागू करेगी। 

कर्मचारियों को आयोग की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है. सबसे ज्यादा बेचैनी उन कर्मचारियों में है जो रिटायर होने वाले हैं या हाल ही में रिटायर हुए हैं. उनके मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि क्या आयोग लागू होने से पहले रिटायर होने पर उन्हें बढ़े हुए पैसे और एरियर का नुकसान उठाना पड़ेगा या रिटायरमेंट के बाद भी खाते में मोटी रकम आएगी?

रिटायर्ड कर्मचारियों के एक संगठन, रिटायर्ड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (REWA) ने सितंबर, 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी. संगठन की मांग कि थी कि आठवें वेतन आयोग का लाभ उन्हें भी मिलना चाहिए. बकौल संगठन, 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में बदलाव किया जाए. इसमें यह लिखा जाए कि 1 जनवरी 2026 से पहले से जो लोग रिटायर हुए पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स पेंशन रिवीजन के दायरे में आएंगे। 

सरकार का फैसला ही तय करेगा एरियर
अगर कोई कर्मचारी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से पहले रिटायर हो जाता है, तो उसे एरियर मिलेगा या नहीं, यह पूरी तरह सरकार के एक फैसले पर टिका है. फैसला यह है कि नया वेतनमान किस तारीख से माना जाएगा. मान लीजिए कोई कर्मचारी साल 2027 में रिटायर हो जाता है, लेकिन सरकार बाद में यह ऐलान करती है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा. ऐसी स्थिति में, 1 जनवरी 2026 से लेकर उस कर्मचारी के रिटायर होने की तारीख तक का जो भी एरियर बनेगा, वह उसे मिल सकता है. हालांकि, इसके लिए सरकार के अंतिम आदेश और शर्तों को देखना जरूरी होगा। 

रिटायरमेंट के बाद कैसे मिलेगा फायदा?
8वें वेतन आयोग में सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि पेंशन के नियमों में भी बदलाव होने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अगर सरकार सिफारिशों को मंजूर करती है और पेंशनर्स की पेंशन में संशोधन करती है तो पहले रिटायर हो चुके कर्मचारियों की मासिक पेंशन भी बढ़ सकती है. ऐसे में जो लोग पहले ही रिटायर हो चुके हैं, उन्हें भी इसका सीधा फायदा मिल सकता है। 

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!