Edition

बांका में गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश, परेवा ने जीता वॉलीबॉल का खिताब, डीआरआई ने कराया वॉलीबॉल मुकाबला………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीआरआई संगठन सचिव अभय महाजन बोले- खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है।

सतना। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआई) द्वारा ग्राम बांका में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में परेवा की टीम ने हिरौंदी को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। खेल आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

प्रतियोगिता में सोनबरसा, तिघरा, हिरौंदी, भरगवां, अठवरही, बांका गोहानी और लालपुर पटिहर सहित आसपास के क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर दयाल त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह, सरपंच बांका बैजनाथ प्रजापति, संजय शुक्ला, राजेश सिंह गहरवार, चूणामणि सिंह, राजेश दीक्षित, राजेश त्रिपाठी और वीरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!