Edition

धवारी स्टेडियम नामकरण विवाद: दूसरी रात भी ठंड में धरना जारी, आंदोलनकारी बोले, मांग नहीं मानी तो आंदोलन लेगा बड़ा रूप…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। धवारी स्टेडियम का नाम बदले जाने के विरोध में नगर निगम परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।

ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी रात तक धरने पर बैठे रहे। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी और नगर निगम प्रशासन ने मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शनकारी ने की अपील, वायरल किया वीडियो

दूसरे दिन धरने को सर्व समाज, सामाजिक संगठनों और पार्षदों का लगातार समर्थन मिला। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि पहले से तय सार्वजनिक स्थलों के नाम बदले जा रहे हैं, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उनका कहना है कि धवारी स्टेडियम का नाम सर्वहारा वर्ग के हितैषी स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह के सम्मान में किए जाने की मांग को लेकर किसी भी स्तर तक संघर्ष किया जाएगा।

धरने में राजललन त्रिपाठी, बबलू सिंह सगमा, मिथलेश सिंह नेता प्रतिपक्ष, रामकुमार तिवारी पार्षद, अमित अवस्थी पार्षद, फुर्सत भाई पार्षद, संजू यादव पार्षद, पुष्पराज सिंह, करणी सेना जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, विप्र सेना अध्यक्ष अनुराग दुवे, रॉयल राजपूत संगठन अध्यक्ष नीरज सिंह, विंध्य क्षत्रिय समाज अध्यक्ष नीरज सिंह, डॉली चौरसिया, हेमलता सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, सीमा बागरी, आनंद पांडे बगहा, मोहन सिंह, विनय सिंह गुड्डा, रामायण प्रताप सिंह, बबलू सिंह, सतेन्द्र सिंह परिहार, राजभान सिंह, राजदीप सिंह मोनू, अभिमन्यु सिंह सज्जनपुर, निरंजन सिंह पटेल, के.के. कुशवाहा, स्वतंत्र मिश्रा, रावेंद्र सिंह, आलोक मिश्रा, रुपेश बागरी, बेटू कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, शिवकुमार विश्वकर्मा, लल्ला सिंह, भरत प्रताप सिंह, अजय सिंह चिराहुली, सहित करणी सेना सतना, विंध्य क्षत्रिय संघ और अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आंदोलनकारियों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन के निर्णय का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया जा रहा है, लेकिन इसे कमजोरी न समझा जाए। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग को नजरअंदाज किया तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। जरूरत पड़ने पर न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात भी आंदोलनकारियों ने कही।

दूसरे दिन धरना स्थल पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। शाम को नगर निगम परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर नगर निगम प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की गई। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संवाद और सहमति के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।

रात तक धरना जारी रहने से यह स्पष्ट है कि धवारी स्टेडियम का नामकरण विवाद अब लगातार तूल पकड़ रहा है। आंदोलनकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, धरना जारी रहेगा।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!