मैहर में 52वें उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह का पूर्वरंग आयोजित, क्षेत्रीय कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां…

मैहर में गुरुवार शाम 52वें उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह के पूर्वरंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सतना, मैहर और कटनी के चयनित कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कथक, गायन और वादन की प्रस्तुतियां…कार्यक्रम में सुकृति सोनी और नंदिनी अग्निहोत्री ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। आरती शुक्ला और रिचा पाण्डेय ने शास्त्रीय गायन किया। वहीं मोहम्मद अहमद खां ने सारंगी, शिवेश पाण्डेय ने तबला और एकांश भट्ट ने सरोद वादन से श्रोताओं को संगीत की विविध विधाओं से परिचित कराया। युवराज सिंह और प्रांशु सेन सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं।
स्थानीय प्रतिभाओं को मिला अवसर…पूर्वरंग के माध्यम से स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों को बड़े सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आयोजन का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की परंपरा को प्रोत्साहित करना तथा नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है।
#Maihar #UstadAlauddinKhan #ClassicalMusic #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni









