Edition

नकुलनाथ का शक्ति प्रदर्शन या कांग्रेस में ‘अपनों’ की तलाश? पोस्टर ने खोल दी अंदर की कहानी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। कांग्रेस में इन दिनों कौन किसके साथ है और किससे कितनी दूरी है, इसकी झलक शायद बैठकों से ज्यादा पोस्टरों में मिलने लगी है। 14 नवंबर को नकुलनाथ राजधानी भोपाल में समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। कार्यक्रम से पहले पीसीसी कार्यालय के आसपास लगे पोस्टरों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है।

पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, मध्य प्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है। लेकिन मजेदार बात यह है कि इस जरूरी चेहरे के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और उमंग सिंघार समेत कई बड़े नेताओं की तस्वीरें पोस्टर से गायब हैं।

अब सवाल उठना लाजमी है, पोस्टर में जगह कम थी या फिर कांग्रेस के अंदर दिलों की दूरी कुछ ज्यादा है? खैर, पोस्टर तो अपना काम कर गया। उसने बिना कुछ कहे ही कांग्रेस की अंदरूनी सियासत पर काफी कुछ कह दिया है।

14 नवंबर का शक्ति प्रदर्शन सिर्फ समर्थकों की संख्या नहीं बताएगा, बल्कि यह भी संकेत देगा कि नकुलनाथ के साथ कांग्रेस में कितनी शक्ति खड़ी है और कितनी दूर से तमाशा देख रही है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!