सतना में 79 हजार की अवैध शराब जब्त, 8 लाख का लोडर भी पकड़ा…

सतना। जिले के नागौद में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 79 हजार 40 रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब की 12 पेटियां एक लोडर में रखकर ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने करीब 8 लाख रुपए कीमत का लोडर भी जब्त किया है। मामले में चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, रात में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बारापत्थर से सेमरवारा की ओर एक लोडर में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
इसी दौरान लोडर क्रमांक MP 19 ZN 8914 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में रखी 12 पेटियों से 113 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 79 हजार 40 रुपए आंकी गई।
शराब परिवहन के दस्तावेज नहीं मिले….पुलिस ने लोडर चालक भीम सिंह लोधी (29), निवासी भटवा टोला-सेमरवारा से शराब के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने शराब अवैध बिक्री के लिए ले जाने की बात बताई। साथ ही सप्लायर और अन्य साझेदारों के नाम भी पुलिस को बताए।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज…पुलिस ने शराब और लोडर जब्त कर चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
#SatnaNews #NagodNews #IllegalLiquor #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









