Edition

इंदौर में फिर बम से उड़ाने की धमकी, महापौर सचिवालय को मिला धमकी भरा संदेश; पुलिस अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 इंदौर

सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को शहर में होने वाले लाइव कांसर्ट से पहले धमकियों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ई-मेल के जरिए मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी महापौर कार्यालय और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

धमकी भरा मेल मिलने की सूचना महापौर ने तुरंत पुलिस को दी। देर शाम बम निरोधक दस्ता महापौर सचिवालय पहुंचा और जांच शुरू की। करीब 45 मिनट चली जांच में सचिवालय में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। महापौर गुरुवार सुबह ही दिल्ली से लौटे हैं।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!