धवारी स्टेडियम के नामकरण पर विवाद, नगर निगम के बाहर प्रदर्शन; पुलिस से धक्का-मुक्की…

सतना में धवारी क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण विवाद का विषय बन गया है। महापौर योगेश ताम्रकार के पिता स्व. शंकर प्रसाद ताम्रकार के नाम पर स्टेडियम का नाम रखने के प्रस्ताव के विरोध में गुरुवार को रॉयल राजपूत संगठन और सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
दोपहर करीब 1:30 बजे प्रदर्शनकारी नगर निगम पहुंचे और बैरिकेडिंग पार कर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को देखते हुए नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के नाम पर रखने की मांग…प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि धवारी क्रिकेट स्टेडियम का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के नाम पर रखा जाए। उनका तर्क है कि अर्जुन सिंह ने केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहते हुए सतना को यह स्टेडियम उपलब्ध कराया था।
प्रदर्शन के दौरान एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। नगर निगम में प्रवेश नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारी मुख्य गेट के बाहर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
#SatnaNews #SatnaMunicipalCorporation #ArjunSingh #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









