Edition

लुधियाना ट्रांसपोर्टर किडनैपिंग केस में बड़ा फैसला, पूर्व पुलिस अधिकारी को 7 साल की कैद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना 

पंजाब पुलिस के पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा को मोहाली की स्पेशल CBI कोर्ट ने 7 साल कैद की सजा सुना दी है। उसे कल (11 नवंबर) लुधियाना के ट्रांसपोर्टर की साले की शादी से किडनैप करने के मामले में दोषी करार दिया था। यह फैसला करीब 34 साल बाद आया।

दोषी को सेक्शन 365 में पांच कैद, 50 हजार जुर्माना, 120 बी 2 साल कैद, 25 हजार जुर्माना लगाया गया है। रंधावा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। सारी सजाएं एक साथ चलेगी।

जिस वक्त किडनैपिंग हुई, रंधावा DSP था। केस चलता रहा और वह प्रमोट होकर SSP की कुर्सी तक पहुंच गया। वहीं, किडनैपिंग के मास्टरमाइंड तत्कालीन SSP की केस के दौरान ही मौत हो गई।

किडनैपिंग के लिए आए 3 आरोपी पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई। हालांकि, केस चलता रहा और आखिर में ट्रांसपोर्टर के परिवार को आज इंसाफ मिल रहा है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!