Edition

मैहर में बस की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत, मां शारदा धाम में हादसा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में बस की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत, मां शारदा धाम में हादसा…..

मैहर के देवी जी धाम आर्कंडी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। चित्रकूट से दर्शनार्थियों को लेकर आई बस अचानक आगे बढ़ गई, जिसकी चपेट में आने से दुकान के सामने बैठी छात्रा अंजना यादव की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।

प्रसाद की दुकान के सामने पी रही थी चाय…

जानकारी के मुताबिक, अंजना अपने पिता की प्रसाद की दुकान के सामने बैठकर चाय पी रही थी। इसी दौरान मां शारदा मंदिर दर्शन के लिए आए यात्रियों की बस अचानक आगे बढ़ गई और छात्रा उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…परिजन और स्थानीय लोग छात्रा को तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अंजना मैहर कन्या शाला में कक्षा 10वीं की छात्रा थी।

मृतका के मामा गोविंद यादव के मुताबिक, बस खड़ी थी और चालक भी उसके अंदर बैठा था। इसी दौरान बस अचानक आगे बढ़ गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

#MaiharNews #SatnaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!