Edition

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ ड्रग्स तस्कर, 3 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर.

राजधानी में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. घटना से महकमे में हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की. तीन घंटे के भीतर पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया. पूरा मामला मौहदापारा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 10 नवंबर की शाम सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखा है और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है. इस पर एंटी नारकोटिक्स सेल और मौहदापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रजबंधा मैदान के पास मुशर्रफ खान (24 वर्ष) को पकड़ा था. मौके पर पूछताछ और आगे की कार्रवाई के दौरान संदिग्ध पुलिस को चकमा देकर अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.

तीन घंटे के भीतर दोबारा पकड़ाया
घटना के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और मौदहापारा थाना पुलिस की टीम ने घेराबंदी शुरू की. लगातार तलाश के बाद पुलिस ने फरार होने के करीब तीन घंटे के भीतर मुशर्रफ खान को दोबारा पकड़ लिया. फिलहाल उससे पूछताछ और तलाशी की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!