Edition

रामपुर बाघेलान में तीन ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन, आवागमन होगा सुगम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिछहरी, सतरी एवं मतहा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत तीन सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम सतना सांसद गणेश सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में रिछहरी से भंगडा टोला पहुँच मार्ग ₹65.902 लाख, सतरी से नई बस्ती सतरी पहुँच मार्ग ₹308.628 लाख तथा अंतरहरा से मतहा ठुकरान टोला पहुँच मार्ग ₹172.482 लाख की लागत से बनने वाले कार्य शामिल रहे। कुल ₹5.47 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, जनपद पंचायत अध्यक्ष रावेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!