Edition

सतना के प्रेमनगर में पटाखे की चिंगारी से लगी आग, बिजली कंपनी के स्टोर तक पहुंचीं लपटें….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के प्रेमनगर में पटाखे की चिंगारी से लगी आग, बिजली कंपनी के स्टोर तक पहुंचीं लपटें…

सतना के प्रेमनगर स्थित प्रेम बिहार कॉलोनी में मंगलवार रात पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। आग विद्युत विभाग के नवनिर्मित स्टोर की बाउंड्री के पीछे पड़े कचरे और सूखी घास से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास के पेड़ों तक फैल गई। आग की लपटें बाउंड्री पार कर स्टोर तक पहुंच गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि स्टोर में रखे बिजली मीटर और नए बिजली कनेक्शन की सामग्री सुरक्षित बच गई। घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग…प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाउंड्री के पीछे पड़े कचरे और सूखी घास में पटाखे की चिंगारी पहुंचने से आग लगने की आशंका है। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए बिरला से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

एसडीएम ने दिए एहतियाती इंतजाम के निर्देश…

सूचना मिलने पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया और तहसीलदार सौरभ मिश्रा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि शुरुआती जांच में पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका सामने आई है। एहतियात के तौर पर रातभर एक फायर ब्रिगेड और एक गार्ड को मौके पर तैनात रखने के निर्देश दिए गए। बुधवार सुबह बाउंड्री के पीछे पड़े कचरे की सफाई कराने और आग से प्रभावित पेड़ों को हटाने की बात भी कही गई।

#SatnaNews #FireIncident #MadhyaPradeshNews #SatnaUpdate #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!