Edition

रीवा न्यू बस स्टैंड पर मूक-बधिर युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया, बस कंडक्टरों पर आरोप…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा न्यू बस स्टैंड पर मूक-बधिर युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया, बस कंडक्टरों पर आरोप…

रीवा के न्यू बस स्टैंड पर एक मूक-बधिर युवक के साथ मारपीट और अभद्रता का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग युवक को गाली देते हुए परिसर में घसीटते और पीटते दिखाई दे रहे हैं। युवक रोते हुए छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ मारपीट जारी रही। आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग बस कंडक्टर हैं।

भोजनालय में बहस के बाद हुआ विवाद…बताया जा रहा है कि घटना दीपावली की रात की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वीडियो कुछ दिन पुराना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, न्यू बस स्टैंड स्थित एक भोजनालय में मामूली बहस के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की।

वीडियो में मौके पर कई लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग युवक को छोड़ने के लिए कहते नजर आते हैं, लेकिन मारपीट करने वाले उसे बस के अंदर ले जाकर पीटने की बात करते सुनाई देते हैं।

पुलिस जुटा रही दोनों पक्षों की जानकारी…थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में भोजनालय में बहस के बाद विवाद और युवक के साथ मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल थाने में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

#RewaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!