Edition

रीवा में बुजुर्ग दुकानदार की हत्या, बेटे ने 3 लोगों पर जताया शक….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में बुजुर्ग दुकानदार की हत्या, बेटे ने 3 लोगों पर जताया शक….

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के पांती गांव में सोमवार शाम बुजुर्ग दुकानदार दादू पटेल का शव मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटने के बाद पत्थरों से हमला कर हत्या की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के बेटे ने उनके साथ शराब पीने वाले तीन लोगों पर हत्या का संदेह जताया है।

घटनास्थल पर मिले खून से सने पत्थर…

घटना शिवपूर्वा चौकी क्षेत्र की है। पुलिस को मौके से खून से सने तीन छोटे-बड़े पत्थर और लाठी-डंडे मिले हैं। प्रारंभिक जांच में इन्हीं से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

बेटे ने तीन लोगों पर लगाया आरोप…मृतक के बेटे राजकुमार पटेल ने आरोप लगाया कि तीन लोग उनके पिता के साथ नियमित रूप से बैठकर शराब पीते थे। उनका कहना है कि ये लोग पिता पर बैंक से पैसे निकालने का दबाव भी बनाते थे। परिजनों को आशंका है कि पैसों के विवाद में हत्या की गई है। हालांकि, आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस…गोविंदगढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।

#RewaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #VindhyaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!