सतना में पिता-पुत्र के बीच खूनी संघर्ष, पत्थर से हमले में पिता की मौत…

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में रविवार देर शाम शराब पीने के बाद पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान पिता ने बेटे के पेट में चाकू मार दिया। जवाब में बेटे ने पिता के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल पिता की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर हालत में रीवा रेफर किया गया है।
चाकू और पत्थर से हुआ हमला…पुलिस के अनुसार, मृतक हीरालाल सिंगरहा (58) और उनका बेटा मोतीलाल (32) रविवार को शराब पीने के बाद पारिवारिक बात को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और हीरालाल ने बेटे के पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद मोतीलाल ने पास पड़ा पत्थर उठाकर पिता के सिर पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान पिता की मौत, बेटा रीवा रेफर,घटना के बाद स्थानीय लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान हीरालाल की मौत हो गई। वहीं, मोतीलाल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रीवा रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हीरालाल के शव का पोस्टमार्टम कराया जाना है। घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
#SatnaNews #NagodNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni









