Edition

सतना,12 दिन बाद झाड़ियों में मिला लापता अधेड़ का शव, पास में क्षतिग्रस्त बाइक बरामद…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सतना: 12 दिन बाद झाड़ियों में मिला लापता अधेड़ का शव, पास में क्षतिग्रस्त बाइक बरामद…

सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में हरदौआ नाले के पास सोमवार शाम झाड़ियों में 50 वर्षीय अवधेश कोल का शव मिला। शव के पास उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, शव करीब 10 से 12 दिन पुराना है। अवधेश 28 अक्टूबर को पन्ना में अपनी बेटी की ससुराल से प्रतापपुर स्थित घर लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे थे।

सड़क से 12 फीट नीचे मिला शव…अवधेश कोल धारकुंडी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के निवासी थे। उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की और पन्ना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को हरदौआ नाले की ओर गए एक ग्रामीण को दुर्गंध महसूस हुई। तलाश करने पर सड़क से करीब 12 फीट नीचे झाड़ियों में शव और क्षतिग्रस्त बाइक मिली।

सिर पर चोट के निशान, हादसे की आशंका….सूचना मिलने पर मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर पुलिस बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरने की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #VindhyaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!