Edition

ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर रील बनाने से पहले हो जाएं सावधान, रेलवे करेगा कड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर
 इंटरनेट मीडिया पर लोकप्रियता और अधिक व्यूज पाने की होड़ अब रेलवे परिसर में वीडियो बनाने वालों को भारी पड़ सकती है। रेलवे स्टेशन, ट्रेन और पटरियों पर रील या व्लाग बनाने के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर झांसी मंडल ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश, खतरनाक स्टंट और अनधिकृत शूटिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर कुछ यूट्यूब चैनलों और अन्य मंचों के माध्यम से रेल परिचालन से जुड़ी सामग्री वायरल की जा रही है। इनमें कई बार अधूरी जानकारी, भ्रामक दावे और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जाता है।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!