Edition

‘माइकल’ ने रचा इतिहास: बनी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिक बायोपिक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक 'माइकल' दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिक बायोपिक बन गई है। इसने 'बोहेमियन रैप्सोडी' को पीछे छोड़ दिया है।

'माइकल' का कुल कलेक्शन
'माइकल' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से इस फिल्म ने दुनिया भर में 911.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। इसने 'बोहेमियन रैप्सोडी' की कुल ग्लोबल कमाई (910.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स के मर्जर से बढ़ेगा कंपटीशन, कंज्यूमर को होगा फायदा; एजेंसी ने निकाले ये निष्कर्ष

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर रही कमाल
दुनिया भर में मिली सफलता के अलावा, 'माइकल' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन गई है। फिल्म की इस नई कामयाबी ने प्रोड्यूसर ग्राहम किंग के लिए एक और उपलब्धि जोड़ दी है। उन्होंने ऑस्कर जीतने वाली 'बोहेमियन रैप्सोडी' को भी प्रोड्यूस किया था।

फिल्म की स्टारकास्ट
'माइकल' के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। फिल्म में माइकल जैक्सन के भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं। जूलियानो क्रू वाल्डी ने युवा माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है।

क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म 'किंग ऑफ पॉप' कहे जाने वाले दिवंगत माइकल जैक्सन के जीवन और करियर की कहानी दिखाती है। यह कहानी 1988 में खत्म होती है और इसमें जैक्सन के ग्लोबल सुपरस्टार बनने के सफर पर फोकस किया गया है।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!