सतना। उपकार हम हैं सोसाइटी द्वारा दीपावली के अवसर पर भव्य उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उनकी उपलब्धियों को केंद्र में रखा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रोहित मित्तल, डॉ. चिरागी मित्तल, डॉ. लक्ष्मी रिजवानी, शैंकी कैला, संगीता कैला एवं हरेंद्र जौली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान शैंकी कैला ने कहा- कि बेटियों को लगातार 13 वर्षों तक शिक्षा दिलाना आसान नहीं है। इसके लिए समर्पण और निरंतर प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा बेटियों की शिक्षा केवल एक व्यक्ति का भविष्य नहीं बदलती, बल्कि पूरे परिवार और समाज की दिशा बदलती है। 13 वर्षों से बेटियों की शिक्षा के लिए उपकार हम हैं सोसाइटी का प्रयास यह साबित करता है कि निरंतर सहयोग मिले तो बेटियां हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
डॉ. लक्ष्मी रिजवानी ने कहा– बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का अवसर देना जरूरी है। जब कोई बेटी अपने पैरों पर खड़ी होती है तो उसकी सफलता दूसरी बेटियों के लिए भी रास्ता खोलती है। ऐसे प्रयास समाज के लिए जरूरी हैं।
डॉ. रोहित मित्तल ने कहा– किसी बेटी को शिक्षा देना और उसे आत्मनिर्भर बनने तक सहयोग देना सबसे सार्थक सामाजिक कार्यों में से एक है। उपकार हम हैं सोसाइटी ने वर्षों से बेटियों के साथ खड़े होकर जो प्रयास किए हैं, उनकी सफलता आज इन बेटियों के आत्मविश्वास और उपलब्धियों में दिखाई देती है।
उत्सव में बेटियों ने नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में बेटियों को कंबल, ग्रॉसरी किट एवं पटाखे वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सोसाइटी की बेटी खुशी रावत की सफलता विशेष रूप से चर्चा में रही। सोसाइटी ने 13 वर्ष पहले खुशी का कक्षा छठवीं में प्रवेश कराया था। इसके बाद उसकी एम.कॉम. तक की शिक्षा पूरी कराई गई और सीए प्रशांत के मार्गदर्शन में अकाउंट्स का प्रशिक्षण दिलाया गया। हाल ही में खुशी ने अपनी कमाई से होंडा एक्टिवा खरीदी, जिसे उसकी आत्मनिर्भरता की उपलब्धि के रूप में कार्यक्रम में साझा किया गया।
खुशी की इस उपलब्धि के अवसर पर हितेश वाधवानी ने अपनी ओर से बेटियों को आईम्यूजिका में फिल्म भी दिखाई।
कार्यक्रम में संध्या गांधी, वंदना नय्यर, ज्योति चौरसिया, प्रतिमा अग्रवाल, सुषमा मोंगिया, रेणुबाला खत्री, रेखा कैला, रीमा कैला, ममता चमड़िया, कविता वाधवानी, रेखा डिगवानी, रचना वर्मा, मधु बेदी, सोनू चमड़िया सहित सोसाइटी की सदस्याएं उपस्थित रहीं।