सतना में 6 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 12 से रात 12 बजे तक बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद…

सतना। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत 6 से 8 नवंबर तक दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक मुख्य बाजारों में ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्यवस्था का उद्देश्य बाजार क्षेत्रों में यातायात को सुचारु बनाए रखना और लोगों को आवागमन में सुविधा देना है।
शहर के 8 मार्गों पर रहेगी डायवर्जन व्यवस्था…
यातायात पुलिस के अनुसार, शहर के आठ प्रमुख प्रवेश मार्गों पर डायवर्जन ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें कोतवाली तिराहा, अंधेरी पुलिया, विनोद टीवी सेंटर, अस्पताल चौक, जगतदेव तालाब पेट्रोल पंप मार्ग, पुरानी आबकारी, ईदगाह चौक और गोशाला चौक शामिल हैं। इन मार्गों से ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों को मुख्य बाजार की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
नजीराबाद और धवारी की ओर से रीवा रोड जाने वाले वाहन अंधेरी पुलिया मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
वाहनों के लिए निर्धारित की गई पार्किंग.बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए अस्थायी पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। स्टेशन रोड और जगतदेव तालाब मार्ग से आने वाले चार पहिया वाहन मार्तंड कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशन यार्ड में पार्क किए जा सकेंगे।
वहीं, कोतवाली-रेलवे स्टेशन मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए अंधेरी पुलिया के सामने रेलवे की जमीन पर पार्किंग व्यवस्था रहेगी। नजीराबाद-धवारी मार्ग से आने वाले वाहन भी अंधेरी पुलिया रोड के बाईं ओर रेलवे की जमीन पर खड़े किए जा सकेंगे।
प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगी यातायात पुलिस….रीवा रोड पर खरीदारी के लिए आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को निर्धारित सफेद पट्टी के अंदर ही वाहन पार्क करने होंगे। त्योहारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख चौराहों और प्रवेश मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है, ताकि धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में आवागमन सुचारु बना रहे।
#SatnaNews #TrafficDiversion #Diwali2026 #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









