मैहर के अमरपाटन में पटाखों की दुकान पर छापा, 5 हजार रुपए की आतिशबाजी सामग्री जब्त…

दीपावली से पहले मैहर जिले के अमरपाटन में प्रशासन ने बिना अनुमति पटाखों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार रात गांधी चौक स्थित एक दुकान की जांच के दौरान करीब 5 हजार रुपए की आतिशबाजी सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने की।
दुकान में बिक्री के लिए रखे थे पटाखे…जांच के दौरान पवन जैन, पिता दौलत चंद जैन की दुकान में पटाखे रखे मिले। इनमें सर्प गोली, पॉप-पॉप बम, रोल टिक्की, चकरी, अनार दाना, चिटपुट पटाखे और कोल्ड फायर सहित अन्य आतिशबाजी सामग्री शामिल थी।प्रशासनिक टीम ने सामग्री जब्त कर पंचनामा तैयार किया।
नियमानुसार आगे की कार्रवाई…तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपए है। दुकान में बिना अनुमति बिक्री के लिए पटाखे रखे होने की जानकारी पर कार्रवाई की गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#MaiharNews #Amarpatan #FirecrackerSeizure #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









