मऊगंज में पल्सर बाइक की टक्कर से ठेला सवार दो युवक घायल, दोनों के हाथ में फ्रैक्चर…

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में ठेला लेकर घर लौट रहे दो युवक घायल हो गए। पहरखा गांव के पास पल्सर बाइक ने उनके ठेले को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया।
करही बाजार से घर लौट रहे थे दोनों युवक…जानकारी के अनुसार, पहरखा गांव निवासी मोलई कुशवाहा (42), पिता बलदेव प्रसाद कुशवाहा और मनीष केवट (21), पिता राजधार केवट करही बाजार में ठेला लगाते हैं। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद दोनों ठेला लेकर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान पहरखा गांव के पास पल्सर बाइक ने उनके ठेले को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक ठेले समेत सड़क पर गिर पड़े।
दोनों के हाथ में फ्रैक्चर, रीवा रेफर..हादसे में मोलई कुशवाहा के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जबकि मनीष केवट के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया।
केंद्र में पदस्थ डॉक्टर मृत्युंजय कुमार के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया।
बाइक छोड़कर चालक मौके से फरार…बताया गया कि हादसे के बाद बाइक चालक पल्सर मौके पर छोड़कर चला गया। घायलों की शिकायत पर नईगढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#MauganjNews #RoadAccident #Naigarhi #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









