Edition

त्योहारी सीजन में मिलावट पर शिकंजा, जींद में 13 क्विंटल मिठाइयां करवाईं नष्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पानीपत.

त्योहरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी तेज कर दी है। सोमवार को पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल और अंबाला में सैंपल लिए गए। कैथल में सीएम फ्लाइंग की टीम ने 500 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जींद के पिल्लूखेड़ा में दो गादामों से 288 लीटर देसी घी और 162 लीटर रिफाइंड सील कर दिया। अंबाला में 800 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए। पानीपत में 140 किलोग्राम डोडा बर्फी और 50 किलो की चासनी नष्ट कराई। दैनिक जागरण ने मिलावट के खिलाफ 'मिलावट रुके-जीवन बचे' तीन दिवसीय अभियान चलाया हुआ है।

जींद के पिल्लूखेड़ा में श्री श्याम मिल्क फूड और तायल ट्रेडिंग कंपनी पर दबिश दी गई। गोदाम में पंजाब देसी घी के नाम से रैपर मिले। गोदाम में घी भरने के लिए प्लास्टिक की पांच-पांच किलो की बाल्टियां भी मिलीं।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!