Edition

मऊगंज में मेडिकल स्टोर से 326 नशीली टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मऊगंज में मेडिकल स्टोर से 326 नशीली टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार…

मऊगंज। जिले के हनुमना कस्बे में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए 326 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट जब्त की हैं। पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। जब्त दवाओं की कीमत करीब 3,700 रुपए बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर मेडिकल स्टोर में छापा,पुलिस के अनुसार, हनुमना स्थित उज्जवल मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने दुकान में दबिश देकर तलाशी ली।

इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक राकेश कुमार गुप्ता (55), निवासी वार्ड नंबर-9 हनुमना के कब्जे से 326 टैबलेट बरामद की गईं। पुलिस ने सभी टैबलेट जब्त कर ली हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज….पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम और एसडीओपी सचिन पाठक के मार्गदर्शन में की गई।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया आरोपी…थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

#MauganjNews #DrugSeizure #MadhyaPradeshNews #PoliceAction #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!