Edition

संजय गुप्ता की बेटी के वायरल वीडियो पर पत्नी का बयान, पैपराजी से की प्राइवेसी की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे. 57 साल की उम्र में उनका निधन हुआ. संजय गुप्ता को खोने के बाद परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी बेटी का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वो पैपराजी को मिडिल फिंगर दिखाती नजर आई थीं. इस बिहेवियर के लिए इंटरनेट पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. अब इस पूरे मामले पर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता का रिएक्शन सामने आया है.

संजय गुप्ता की पत्नी का रिएक्शन
अनुराधा ने बताया कि उनके बच्चे लाइमलाइट और पैपराजी कल्चर से दूर पले बढ़े हैं. इसलिए अचानक से जब उनकी प्राइवेसी में हस्तक्षेप हुआ तो बच्चे परेशान हो गए थे. अनुराधा ने परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की. अनुराधा ने फिल्ममेकर मिलाप जावेरी के जरिए एक बयान साझा किया है.

इसमें वो लिखती हैं- हमारी जिंदगी का एक हिस्सा हमेशा के लिए चला गया है. इस क्षति की भरपाई कभी नहीं हो सकती. अचानक गिरने से संजय गुप्ता के सिर में चोट लगी और वो चल बसे. संजय ने अपने बच्चों और परिवार को बेहद प्यार किया था. अपने पिता को अचानक खोने से बच्चे टूट गए हैं. वो पैपराजी कल्चर से बाहर पले बढ़े हैं. अचानक से दुख के वक्त मीडिया को आसपास देख वो टेंशन में आ गए.

''दुख और तकलीफ के समय बच्चों के कुछ रिएक्शन मीडिया से जुड़े लोगों की तरफ हो सकते हैं. अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो मुझे इसका खेद है. मैं सभी से विनती करती हूं कि वो रिएक्शन से जुड़े नजरिए से समझें. ये उन रोते बिलखते बच्चों की भावनाएं हैं जो अपने पिता को खो चुके हैं. उस गम से उबरने की कोशिश कर रहे हैं. मैं मीडिया से विनती करती हूं कि वो बच्चों को अकेला छोड़ दें. उस कंटेंट को डिलीट कर दें जो बच्चों के इमोशंस को कुरेदने वाला हो. उन्हें प्राइवेसी और स्पेस दें, ताकि वो अपने पिता की मौत के दर्द के उबर सकें.''

क्या है पूरा मामला?
संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के दिन एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा था. कार में बैठी एक लड़की पैपराजी को मिडिल फिंगर दिखाती और अपना चेहरा छिपाती दिखी. बाद में सामने आया कि वो लड़की संजय गुप्ता की बेटी है. इसके बाद यूजर्स ने संजय गुप्ता की बेटी को जमकर ट्रोल किया.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!