Edition

सतना में नशीली गोलियों के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 480 टैबलेट जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। शहर में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 480 नशीली टैबलेट जब्त की हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से Pyeevon Spas की 240-240 टैबलेट बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़िया टोला कब्रिस्तान के पास अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से नशीली टैबलेट बेची जा रही हैं। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और थाना स्तर पर अलग-अलग विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिलीप उर्फ छोटू यादव (24), निवासी पौराणिक टोला, थाना सिविल लाइन के कब्जे से 240 टैबलेट बरामद कीं। वहीं, दूसरे आरोपी अब्दुल हक (39), निवासी पुलिस कॉलोनी, बिहारी मोहल्ला, थाना सिविल लाइन के पास से भी 240 टैबलेट जब्त की गईं। इस तरह पुलिस ने कुल 480 टैबलेट बरामद की हैं।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 903/26 एवं 904/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/21 और मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट 1949 की धारा 5/13 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश के बाद उन्हें केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक प्रीति विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक विनोद रैकवार, रामगोपाल ठकुरिया, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र द्विवेदी, सुरेश कोल, विकास सिंह, रविशंकर पाण्डेय एवं आरक्षक अमरेन्द्र सिंह की भूमिका रही।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!