Edition

रीवा के ढखरा गांव में सड़क नहीं होने से डोली बनी एंबुलेंस, बीमार बुजुर्ग महिला को 1 किलोमीटर तक उठाकर ले गए ग्रामीण..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

रीवा के ढखरा गांव में सड़क नहीं होने से डोली बनी एंबुलेंस, बीमार बुजुर्ग महिला को 1 किलोमीटर तक उठाकर ले गए ग्रामीण…

रीवा। जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के ढखरा गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण एक बीमार बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला बूटन बाई की अचानक तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने उन्हें डोली में बैठाकर करीब एक किलोमीटर तक पैदल उठाया और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर रवाना हुए।

सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी…जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम शनिवार का है, जिसका वीडियो रविवार सुबह सामने आया। गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दिनेश रावत के मुताबिक, इस समस्या से बुजुर्गों के साथ बच्चों को भी परेशानी होती है। जरूरी कामों के लिए ग्रामीणों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ता है।

कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग…स्थानीय निवासी सुमन कोल ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए जनसुनवाई में आवेदन देने के साथ रीवा कलेक्टर के समक्ष भी समस्या रखी गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश…मामले की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जांच के निर्देश दिए हैं। अब जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि गांव में सड़क निर्माण की स्थिति क्या है और ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

#RewaNews #RoadConnectivity #VillageDevelopment #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!