Edition

पन्ना में चलती बाइक से गिरकर महिला घायल, सिर और हाथ-पैर में आई चोटें…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में चलती बाइक से गिरकर महिला घायल, सिर और हाथ-पैर में आई चोटें…

पन्ना जिले के ककरहटी में शुक्रवार को धनगड़ रोड पर चलती बाइक से गिरकर 50 वर्षीय महिला घायल हो गईं। ककरहटी निवासी फूला बाई पत्नी श्यामलाल अपने बेटे रमेश के साथ बाइक से अपनी बीमार मां से मिलने मनकी गांव जा रही थीं।

चक्कर आने से बिगड़ा संतुलन….

धनगड़ रोड के पास अचानक फूला बाई को चक्कर आ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चलती बाइक से सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं।

जिला अस्पताल में भर्ती…

घटना के बाद बेटे रमेश ने स्थानीय लोगों की मदद से मां को जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

#PannaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #LocalNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!