Edition

राजस्थान में नई रेल लाइन का CRS निरीक्षण कल, धौलपुर से गढ़ी सांधरा तक होगा स्पीड ट्रायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धौलपुर
बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना धौलपुर-सरमथुरा रेल खंड पर धौलपुर जंक्शन से गढ़ी सांधरा स्टेशन तक नई रेल लाइन का रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की ओर से 31 अक्टूबर को निरीक्षण प्रस्तावित है। नई रेलवे लाइन के इस सेक्शन के बीच ट्रायल बतौर विशेष ट्रेन 121 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाई जाएगी। रेलवे ने आमजन से अपील की है कि वह इस दौरान ट्रैक से दूर रहें। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी निरीक्षण को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। यहां नवीन प्लेटफार्म के पीछे की तरफ भी इन दिनों जोरों से कार्य हो रहा है और पूर्व में बनाई रोडनुमा जगह के आसपास इन दिनों जमकर मिट्टी डाली जा रही है। माना जा रहा है कि उक्त स्थान को ऊंचा उठा कर यहां से पुरानी भारती टॉकीज की तरफ जा रहे पुराने रास्ते को सीधा कर निकाला जाएगा। वर्तमान में यहां पुरानी लाइन वाले ट्रैक पर घुमाव था और दूसरी तरफ खलतियां थी, जिसमें पानी का भराव रहता है।

समपार फाटक से ही निकलें आमजन
निरीक्षण के दौरान आमजन या वाहन चालक समपार फाटक एवं लिमिटेड हाइट सबवे का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे के अनुसार निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक एवं उसके आसपास से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश न करें और न ही ट्रैक को अनधिकृत तरीके से पार करें। रेलवे लाइन पार करने के लिए केवल निर्धारित समपार का उपयोग करें। अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना अथवा उसे पार करना जानलेवा हो सकता है। साथ ही, यह दंडनीय अपराध है।

पुलिस लाइन फाटक भी तैयार
धौलपुर जंक्शन से गढ़ी सांधरा स्टेशन के बीच 31 अक्टूबर को ट्रायल प्रस्तावित है। रेलवे की ओर से इन दिनों स्टेशन समेत लाइन पर जोरों शोरों से कार्य हो रहा है। पुलिस लाइन के आगे समपार फाटक करीब-करीब तैयार हो चुका है। यहां पर गत दिनों गिट्टी बिछाकर सीसी किया है, जिससे वाहन आसानी से निकल सकें। इसी तरह जिरौली फाटक के पास भी लिमिटेड हाइट सबवे तैयार किया है, यहां एनएच 44 की सर्विस लेन से जुड़ा है जिस पर ट्रैफिक अधिक है। आने वाले दिनों में फाटक बंद होने पर यहां वाहन चालकों को ट्रेन गुजरने का इंतजार करना पड़ेगा। यहां पर कई दिनों से लाइन के दोनों तरफ गड्ढे हो रहे हैं।

नया रास्ता…और मिट्टी से भराव!
पुरानी भारती टॉकीज से खलतियों की तरफ जा रहे रास्ते पर आगे की तरफ रेलवे की ओर से इन दिनों नया रास्ता तैयार किया जा रहा है। बारिश के दौरान कुछ समय यहां पर कार्य थम गया था लेकिन अब कुछ समय से गति पकड़ा है। यहां पर भारी मात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी डाली जा रही है। इससे पूर्व यहां खलती के पुराने जलभराव वाले स्थल के बीच नए सड़क के लिए भी गिट्टी और मिट्टी डाली गई थी। लेकिन बीच में अचानक से कार्य बंद हो गया था लेकिन अब फिर से कार्य शुरू हो गया है। वहीं, पीजी कॉलेज की तरफ से बनाए रास्ते पर भी कार्य चल रहा है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!