Edition

मैहर में 11 केवी बिजली लाइन के 25 पोल से तार चोरी, चार बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में 11 केवी बिजली लाइन के 25 पोल से तार चोरी, चार बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त…

मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में चोर 11 केवी बिजली लाइन के करीब 25 पोल से एल्युमीनियम तार काटकर ले गए। घटना में चार बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बरहिया और भेड़ा इलाके में बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद जांच के दौरान चोरी का खुलासा हुआ। बिजली कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली बंद होने पर जांच में सामने आई चोरी….मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नादन कार्यालय में पदस्थ जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र कुमार सुमन ने पुलिस को बताया कि 28 और 29 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब एक बजे बरहिया और भेड़ा क्षेत्र की बिजली बंद हो गई थी।

इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे लाइनमैन हरिहर कुशवाहा बिजली लाइन की जांच करने पहुंचे। इस दौरान प्रदीप जोरदार के केसर के पीछे से बोधिरा स्थित लोधी ढाबे तक करीब 25 पोल का एल्युमीनियम तार गायब मिला। जांच में चार बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त पाए गए।

बिजली विभाग की शिकायत पर केस दर्ज….घटना की जानकारी मिलने पर जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र कुमार सुमन मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग की टीम ने चोरी गए तार और आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने लाइनमैन अजय सिंह बघेल के साथ नादन देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#MaiharNews #ElectricityTheft #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni…

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!