रीवा में करवाचौथ की रात पति से विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ पिया, एसजीएमएच के आईसीयू में भर्ती….

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बभनगवां गांव में करवाचौथ की रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में महिला को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (एसजीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उसका उपचार जारी है।
पति के शराब पीकर घर आने पर हुआ विवाद….परिजनों के मुताबिक, नीलू साकेत ने करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा था। रात में पति मनोज साकेत कथित तौर पर शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। परिजनों ने पति पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
महावर और चूहा मारने की दवा का घोल पीने का आरोप…बताया गया है कि विवाद के बाद नीलू ने घर में रखी महावर और चूहा मारने की दवा को घोलकर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया।
अस्पताल में उपचार जारी….परिजनों ने घटना को लेकर अपनी-अपनी जानकारी देते हुए बताया कि करवाचौथ के दिन हुए विवाद से नीलू काफी आहत थी। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका उपचार जारी है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#RewaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni #LocalNews #WomenSafety









