Edition

सतना में जमीन के पैसों के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई पर छोटे भाई को चाकू मारने का आरोप…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में जमीन के पैसों के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई पर छोटे भाई को चाकू मारने का आरोप..

सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उमरी में जमीन की बिक्री से मिले पैसों के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। गुरुवार शाम विवाद के दौरान बड़े भाई मृगेंद्र पांडे पर छोटे भाई नागेन्द्र पांडे (37) पर चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना में नागेन्द्र घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी भाई फरार बताया जा रहा है।

जमीन की बिक्री के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद….जानकारी के मुताबिक, नागेन्द्र पांडे पिता रामगोपाल पांडे उमरी में बड़े हनुमान मंदिर के पीछे रहते हैं। बताया गया है कि कुछ समय पहले उनके पिता ने जमीन बेची थी। आरोप है कि जमीन की बिक्री से मिले पैसे बड़े भाई मृगेंद्र ने अपने पास रख लिए थे। नागेन्द्र अपने हिस्से की रकम मांग रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था।

10 दिन पहले भी हुई थी मारपीट…बताया गया है कि जमीन के पैसों के बंटवारे को लेकर करीब 10 दिन पहले भी दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई थी। गुरुवार शाम करीब 4 बजे नागेन्द्र अपने पिता से जमीन की बिक्री से मिली रकम के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मृगेंद्र कथित तौर पर चाकू लेकर पहुंचे और नागेन्द्र पर हमला कर दिया। चाकू का वार उनकी कमर के ऊपर लगा, जिससे वह घायल हो गए।

जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही तलाश…घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नागेन्द्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी मृगेंद्र पांडे की तलाश में जुटी है।

#SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!