Edition

सतना के जवाहर नगर में पुलिया निर्माण के दौरान फटी पेयजल पाइपलाइन, घरों-दुकानों में घुसा पानी; रहवासी परेशान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के जवाहर नगर में पुलिया निर्माण के दौरान फटी पेयजल पाइपलाइन, घरों-दुकानों में घुसा पानी; रहवासी परेशान…

सतना शहर के जवाहर नगर की गली नंबर-1 में पुलिया निर्माण के दौरान पेयजल की फीडर लाइन क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पतेरी मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पोकलेन मशीन से पाइपलाइन फट गई। इसके बाद पानी की सप्लाई शुरू होते ही आसपास के कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। स्थिति यह रही कि लोगों के घरों में पानी घुस गया, जबकि नलों से पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रही।

पोकलेन से खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन….स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, नगर निगम की ओर से पतेरी मार्ग पर पिछले पांच दिनों से पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को खुदाई के दौरान पोकलेन मशीन की चपेट में आने से पेयजल की फीडर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रहवासियों का आरोप है कि पाइपलाइन की मरम्मत किए बिना ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई, जिसके कारण पानी आसपास के घरों और दुकानों में भरने लगा। लोगों को बर्तनों की मदद से घरों से पानी बाहर निकालना पड़ा। इस दौरान कुछ परिवारों का घरेलू सामान भी खराब हो गया।

शिकायत के बाद भी मरम्मत का इंतजार….रहवासियों का कहना है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत नगर निगम की टोल फ्री हेल्पलाइन पर कई बार की गई। जलकार्य प्रभारी और कार्यपालन यंत्री को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन गुरुवार देर शाम तक मरम्मत टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई।

वार्ड-26 की जलापूर्ति भी हुई प्रभावित….रहवासी प्रवीण श्रीवास्तव के मुताबिक, वार्ड-28 की यह पाइपलाइन वार्ड-26 के जवाहर नगर टैंक से जुड़े क्षेत्रों में पानी पहुंचाती है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण संबंधित इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई।

वहीं, स्थानीय निवासी नसीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान पेयजल लाइनों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

निर्माण कार्य के साथ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने की मांग….इस घटना के बाद स्थानीय रहवासियों ने पाइपलाइन की जल्द मरम्मत कराने और प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन निर्माण के दौरान बुनियादी सुविधाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

#SatnaNews #WaterSupply #CivicIssues #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!