पन्ना टाइगर रिजर्व में 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन P-142, शाही अंदाज में सड़क पर बैठी रही
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता कोर क्षेत्र में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघिन P-142 अपने तीन शावकों के साथ दिखाई दी। बुधवार को धनबाद से आए पर्यटकों ने इस नजारे को अपने कैमरों और मोबाइल फोन में कैद किया। एक साथ चार बाघों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए।
तीन शावकों के साथ अठखेलियां करती दिखी बाघिन….

सफारी के दौरान करीब आठ महीने के तीनों शावक अपनी मां के साथ जंगल के प्राकृतिक परिवेश में घूमते और अठखेलियां करते नजर आए। इसी दौरान बाघिन P-142 मुख्य मार्ग पर शाही अंदाज में बैठी दिखाई दी। पर्यटकों ने बाघिन और उसके शावकों की तस्वीरें खींचीं और वीडियो बनाए।

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने बाघ….पन्ना टाइगर रिजर्व के उप निदेशक बी.के. पटेल के मुताबिक, इन दिनों रिजर्व में बाघों की सक्रियता और उनके दिखाई देने के दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बाघिन और उसके तीन शावकों को एक साथ देखने का यह अनुभव पर्यटकों के लिए यादगार रहा।
#PannaTigerReserve #TigerSafari #WildlifePhotography #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









