Edition

पन्ना टाइगर रिजर्व में तुर्किये के पर्यटकों के सामने आई बाघिन, दो शावकों के साथ दिखी; बोले- जीवन का सबसे सुखद अनुभव…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना टाइगर रिजर्व में तुर्किये के पर्यटकों के सामने आई बाघिन, दो शावकों के साथ दिखी; बोले- जीवन का सबसे सुखद अनुभव…

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में गुरुवार, 29 अक्टूबर को जंगल सफारी के दौरान तुर्किये से आए पर्यटकों का सामना बाघिन P-652 और उसके दो शावकों से हुआ। बाघिन कुछ देर तक सफारी वाहन के सामने खड़ी रही। अचानक बाघिन को करीब देखकर पर्यटक पहले घबरा गए, लेकिन सुरक्षा दल के समझाने पर उन्होंने इस नजारे का वीडियो बनाना शुरू किया।

घबराहट के बाद रोमांचित हुए पर्यटक…

बाघिन और उसके शावकों को करीब से देखने के बाद पर्यटक रोमांचित नजर आए। उन्होंने इस पल को अपने जीवन का सबसे सुखद अनुभव बताया। कुछ देर बाद बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ जंगल की ओर चली गई।

देश-विदेश से पहुंच रहे पर्यटक….जानकारी के अनुसार, पर्यटक गुरुवार सुबह अकोला प्रवेश द्वार से सफारी पर निकले थे। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ अन्य वन्यजीवों और प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं।

#PannaTigerReserve #TigerSafari #WildlifeTourism #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!