Edition

रीवा न्यू बस स्टैंड पर दो पक्षों में मारपीट, 3 दिन में दूसरी घटना का वीडियो आया सामने…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा न्यू बस स्टैंड पर दो पक्षों में मारपीट, 3 दिन में दूसरी घटना का वीडियो आया सामने…

रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित न्यू बस स्टैंड पर बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। युवकों के बीच लात-घूंसे चलने का वीडियो सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब दुकान के पास किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस ने विवाद का रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल….घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो में युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और घटना में शामिल युवकों की भूमिका की पुष्टि होना बाकी है।

तीन दिन में दूसरी घटना...न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में तीन दिन पहले भी मारपीट का वीडियो सामने आया था। कम अंतराल में दूसरी ऐसी घटना सामने आने से सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस करेगी युवकों की पहचान…समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जाएगी। पहचान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#RewaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!