Edition

सतना में बिजली कंपनी की 11 गांवों में छापेमारी, 345 कनेक्शनों की जांच में चोरी के 45 मामले दर्ज…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में बिजली कंपनी की 11 गांवों में छापेमारी, 345 कनेक्शनों की जांच में चोरी के 45 मामले दर्ज…

सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली कंपनी ने जांच अभियान चलाया। बुधवार को छिबौरा विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत 11 गांवों में 345 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर बिजली चोरी के 45 मामले दर्ज किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी रोकने और बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कटिया डालने और कनेक्शन कटने के बाद बिजली इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई….

जांच के दौरान सीधे बिजली लाइन से कटिया डालकर बिजली का उपयोग करने और बकाया बिल के कारण कनेक्शन काटे जाने के बाद दोबारा बिजली इस्तेमाल करने के मामले सामने आए। विभाग ने बिजली चोरी के मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 और कनेक्शन कटने के बाद अनधिकृत रूप से बिजली इस्तेमाल करने के मामलों में धारा 138 के तहत कार्रवाई की। संबंधित मामलों में पंचनामे भी तैयार किए गए।

इन 11 गांवों में चलाया गया जांच अभियान….बिजली कंपनी की टीम ने बकिया बैलून, बकिया तिवारियान, माझियार, माहिदल, देवमऊ, दलदल, बेला, चोरमारी, छिबौरा, सागौनी और कंदवा गांवों में बिजली कनेक्शनों की जांच की।

यह अभियान मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के निर्देश पर रामपुर के कार्यपालन अभियंता शिवम खरे के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें रामपुर उपसंभाग के एई राजीव शुक्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों के कनिष्ठ अभियंता और विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई…विभागीय अधिकारियों के अनुसार, रामपुर बाघेलान संभाग में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बकाया बिलों की वसूली के लिए जांच अभियान जारी रहेगा। कनेक्शन काटे जाने के बाद भी अनधिकृत रूप से बिजली इस्तेमाल करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

#SatnaNews #ElectricityTheft #MadhyaPradeshNews #LocalNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!