Edition

पन्ना में शराब से भरा ट्रक पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान; धूल के कारण गड्ढा नहीं दिखने से हादसा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में शराब से भरा ट्रक पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान; धूल के कारण गड्ढा नहीं दिखने से हादसा…

पन्ना जिले के सिरमिया थाना क्षेत्र में रतारु के पास बुधवार को शराब से भरा आयशर ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक सागर से अमानगंज स्थित आबकारी वेयरहाउस जा रहा था। हादसे में वाहन का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक शक्ति दुबे ने समय रहते ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

धूल के कारण सड़क का गड्ढा नहीं दिखा….चालक शक्ति दुबे के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक बड़ा वाहन गुजरा, जिससे सड़क पर धूल उड़ने लगी। धूल के कारण सड़क किनारे मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

चालक ने समय रहते लगाई छलांग…ट्रक पलटने के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी। इससे वह सुरक्षित बच गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस….दुर्घटना की सूचना मिलने पर सिरमिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में ट्रक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ-11 GD-5844 बताया गया है।

#PannaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!