Edition

रीवा में चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 23 लाख का माल बरामद; 110 ग्राम सोना, बाइक-स्कूटी और 2 लाख कैश जब्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 23 लाख का माल बरामद; 110 ग्राम सोना, बाइक-स्कूटी और 2 लाख कैश जब्त…

रीवा में लगातार हो रही चोरी की वारदातों की जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 23 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। इसमें 110 ग्राम सोना, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता….एडिशनल एसपी भावना मरावी के अनुसार, शहर में लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की थी। टीमों ने घटनास्थलों और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचकर पूछताछ की गई, जिसके बाद चोरी का सामान बरामद किया गया।

110 ग्राम सोना और दो वाहन बरामद….पुलिस के मुताबिक, बरामद 110 ग्राम सोने की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। मोटरसाइकिल और स्कूटी की कीमत लगभग 1.50-1.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 2 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने कुल बरामदगी की कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई है।

रीवा और मऊगंज के निवासी हैं आरोपी….गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार साकेत (25) और सुरेश साकेत (28), निवासी ग्राम पचैया, थाना लौर, जिला मऊगंज शामिल हैं। वहीं, सुनील सोनी (24) और अब्दुल रहीम (28), निवासी रघुनाथगंज, थाना मनगवां, जिला रीवा को भी गिरफ्तार किया गया है।

छह थानों और साइबर सेल की टीम ने की कार्रवाई…इस कार्रवाई में कोतवाली, सिविल लाइन, विश्वविद्यालय, समान, गुढ़ और चोरहटा थानों की पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम शामिल रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

#RewaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #PoliceAction #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!