Edition

सतना में गंदगी फैलाने पर 46 लोगों से वसूला 9 हजार रुपए जुर्माना, शराब दुकानों के सामने लगेंगे डस्टबिन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में गंदगी फैलाने पर 46 लोगों से वसूला 9 हजार रुपए जुर्माना, शराब दुकानों के सामने लगेंगे डस्टबिन…

सतना नगर निगम ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार को सार्वजनिक स्थानों, फुटपाथ और दुकानों के आसपास गंदगी फैलाने वाले 46 लोगों और प्रतिष्ठानों से कुल 9 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने शराब दुकानों के सामने भी डस्टबिन रखने के निर्देश दिए हैं।

टाउन हॉल और कामता टोला में कार्रवाई…नगर निगम की टीम ने टाउन हॉल के सामने गंदगी फैलाने वाले 13 लोगों से 3,250 रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं, कामता टोला में 7 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 1,750 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 12 लोगों से 4 हजार रुपए वसूले गए।

सफाई व्यवस्था की निगरानी के निर्देश…नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने स्वच्छ भारत मिशन और शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को घर-घर से कचरा संग्रहण, उसके परिवहन और निपटान की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा वाहनों का निर्धारित रूट पर संचालन सुनिश्चित करने को कहा।

शराब दुकानों के सामने रखने होंगे दो डस्टबिन….शराब दुकानों के आसपास गंदगी की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने आबकारी विभाग को पत्र भेजा है। इसमें प्रत्येक शराब दुकान के सामने दो बड़े डस्टबिन रखवाने और कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम ने कहा है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

#SatnaNews #CleanSatna #SwachhBharat #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!