Edition

मुंबई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से कामकाज प्रभावित, सर्वर में गड़बड़ी के बाद मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई

 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर मंगलवार शाम अचानक आए नेटवर्क व्यवधान के कारण चेक-इन प्रक्रिया बाधित हो गई। शाम करीब 7:05 बजे शुरू हुई इस तकनीकी समस्या से लगभग 50 मिनट तक डिपार्चर हॉल में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस गड़बड़ी के चलते एअर इंडिया की 11 और इंडिगो की 3 उड़ानों की चेक-इन प्रक्रिया प्रभावित हुई, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्थिति संभालने के लिए तुरंत मैनुअल व्यवस्था लागू की। हालांकि, एयरपोर्ट संचालक के अनुसार उड़ानों के समग्र संचालन पर इसका कोई व्यापक असर नहीं पड़ा है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!