Edition

मैहर में बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, जेल भेजा गया….

फाइनेंस एजेंट को पता बताने पर हुआ था विवाद; कुल्हाड़ी से हमले में घायल बड़े भाई की रीवा में इलाज के दौरान हुई थी मौत

मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के हिनौती बरगाही टोला में बड़े भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने छोटे भाई रामकिनकर सोंधिया (46) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 22 अक्टूबर को हुए विवाद के दौरान उसने अपने बड़े भाई रामायण सोंधिया (60) और परिवार के अन्य सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल रामायण की 25 अक्टूबर को रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पते को लेकर शुरू हुआ था विवाद….पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर को दोनों भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। बताया गया कि फाइनेंस एजेंट के सामने पता बताए जाने को लेकर रामकिनकर नाराज हो गया था। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद वह घर से कुल्हाड़ी निकाल लाया और सिया पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे भाई और भतीजे पर भी हमला….सिया की चीख-पुकार सुनकर रामायण सोंधिया और उनका भतीजा अंकित सोंधिया बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन पर भी कुल्हाड़ी से वार किए गए। हमले में तीनों घायल हो गए थे।

इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत…घायल रामायण सोंधिया को पहले सिविल अस्पताल रामनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां 25 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) बढ़ाई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी रामकिनकर सोंधिया, पिता बाबूलाल सोंधिया, निवासी हिनौती बरगाही टोला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मारपीट में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा जब्त किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

#MaiharNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #Justice #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!