सतना में कोतवाली थाने के सामने ATM में तोड़फोड़, युवक गिरफ्तार…

रात करीब 1 बजे ATM में घुसकर की तोड़फोड़; बजरहा टोला निवासी 25 वर्षीय सचिन जाटव को पुलिस ने पकड़ा, नुकसान का आकलन जारी
सतना। सिटी कोतवाली थाने के सामने स्थित ATM में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ATM के अंदर मौजूद युवक को पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस…पुलिस के मुताबिक, फरियादी मृत्युंजय सिंह ने सूचना दी थी कि एक युवक कोतवाली थाने के सामने स्थित ATM में घुसकर तोड़फोड़ कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया
पूछताछ में युवक की पहचान बजरहा टोला निवासी सचिन जाटव (25) के रूप में हुई।
नुकसान का आकलन जारी…पुलिस ने मृत्युंजय सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ATM में तोड़फोड़ से कितनी आर्थिक क्षति हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
#SatnaNews #ATMVandalism #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









