Edition

आगर-मालवा में 55 एकड़ में बनेगा मां बगलामुखी देवी लोक, पहले चरण में खर्च होंगे 85.40 करोड़…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगर-मालवा में 55 एकड़ में बनेगा मां बगलामुखी देवी लोक, पहले चरण में खर्च होंगे 85.40 करोड़…

108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर, 220 यज्ञशालाएं और चार प्रवेश द्वार बनेंगे; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन

आगर-मालवा। जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी देवी लोक का निर्माण 55 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण में 85.40 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। देवी लोक के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखरयोजना के तहत मुख्य मंदिर का निर्माण 2,800 वर्गमीटर क्षेत्र में किया जाएगा। मंदिर का शिखर 108 फीट ऊंचा होगा। धार्मिक अनुष्ठानों के लिए परिसर में 220 यज्ञशालाएं बनाई जाएंगी। इसके अलावा 625 वर्गमीटर क्षेत्र में गौशाला का निर्माण प्रस्तावित है।

परिसर में चार प्रवेश द्वार, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल और विशिष्ट अतिथियों के लिए वीवीआईपी भवन भी बनाया जाएगा। इससे दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने की योजना है।

पार्किंग, गार्डन और फसाड लाइटिंग की व्यवस्था….देवी लोक परिसर को आकर्षक बनाने के लिए फसाड लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत इमारतों और संरचनाओं के बाहरी हिस्सों को विशेष रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे रात के समय भी परिसर की वास्तुशिल्पीय सुंदरता दिखाई देगी।

परिसर में चारपहिया वाहनों और बसों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही आधुनिक शौचालय, गार्डन, प्लंबिंग और अग्निशमन संबंधी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

लखुंदर नदी के किनारे स्थित है मां बगलामुखी मंदिर…नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे स्थित मां बगलामुखी मंदिर को दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। देवी लोक परियोजना से धार्मिक गतिविधियों के विस्तार और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा….मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना रविवार को नलखेड़ा पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा भी की।

#AgarMalwa #MaaBaglamukhi #MadhyaPradeshNews #ReligiousTourism #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!