मैहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल….

मैहर जिले में रामपथ गमन मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में 52 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 35 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मैहर से अपने गांव लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।
हादसे में राजू विश्वकर्मा की मौत…पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रमपुरवा निवासी राजू विश्वकर्मा (52), पिता वृंदावन विश्वकर्मा, के रूप में हुई है। बाइक पर उनके साथ रमाकांत मिश्रा (35), पिता जीवनलाल मिश्रा, सवार थे। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर के बाद दोनों सड़क हादसे में घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने पर बुजुर्ग को मृत घोषित किया…घटना की सूचना मिलने के बाद NHAI की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजू विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमाकांत मिश्रा का इलाज जारी है।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस…हादसे में शामिल बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर MP19 MT 3219 बताया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
#MaiharNews #SatnaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









