Edition

सतना जिला अस्पताल की ओपीडी तक बाइक लेकर पहुंचा युवक, गार्ड के शोर मचाने पर हरकत में आए पुलिसकर्मी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना जिला अस्पताल की ओपीडी तक बाइक लेकर पहुंचा युवक, गार्ड के शोर मचाने पर हरकत में आए पुलिसकर्मी…

सतना जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार रात एक युवक बाइक लेकर मुख्य गेट से ओपीडी तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में बाइक पहुंचने से वहां मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। गार्ड के शोर मचाने पर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को मुख्य गेट के पास रोका और उसे अस्पताल से बाहर निकाला।

मुख्य गेट से ओपीडी तक पहुंचाई बाइक…जानकारी के अनुसार, बुधवार रात युवक बाइक लेकर जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर दाखिल हुआ और ओपीडी तक पहुंच गया। वहां तैनात गार्ड ने उसे बाइक ले जाते देखा तो शोर मचाया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और युवक को रोककर अस्पताल परिसर से बाहर कराया।

पहले भी अस्पताल के अंदर पहुंच चुके हैं वाहन…जिला अस्पताल में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इससे पहले एक युवक बाइक लेकर अस्पताल की पहली मंजिल तक पहुंच गया था। वहीं, एक रिक्शा चालक मरीज को रिक्शे में बैठाकर सर्जिकल वार्ड के सामने तक ले गया था।

मरीजों की आवाजाही के बीच सुरक्षा पर सवाल…जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं। ऐसे में अस्पताल भवन के भीतर दोपहिया या अन्य वाहन पहुंचने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इन घटनाओं के बाद अस्पताल परिसर में वाहनों के प्रवेश पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

#SatnaNews #DistrictHospital #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!