सतना रेलवे स्टेशन पर चाय के पैसों को लेकर मारपीट, 3 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवकों में चले लात-घूंसे…
सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर गुरुवार रात करीब 1:30 बजे चाय के पैसों को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मौके पर रेल पुलिस के तीन जवान मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे। घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह वायरल होने के बाद रेल पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे।
वास्कोडिगामा एक्सप्रेस से उतरे युवकों के बीच विवाद…जानकारी के मुताबिक, विवाद वास्कोडिगामा एक्सप्रेस से उतरे कुछ युवकों के बीच शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि चाय बेचने वाले युवक और ट्रेन यात्रियों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर बहस हुई थी। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोबारा हुई मारपीट…..हंगामे की सूचना पर रेल पुलिस के तीन जवान मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी कुछ देर बाद एक युवक को अपने साथ ले गए, लेकिन इसके बाद बाकी युवकों के बीच फिर मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
#SatnaNews #RailwayStation #RailwayPolice #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni









