Edition

नाबालिग प्रसूता और नवजात की मौत पर CWC सख्त, CMHO समेत 3 अधिकारियों से मांगा जवाब…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में नाबालिग प्रसूता और नवजात की मौत पर CWT सख्त, CMHO समेत 3 अधिकारियों को नोटिस…

सतना में नाबालिग प्रसूता और उसके नवजात की मौत के मामले में जिला बाल कल्याण समिति (CWT) ने स्वास्थ्य विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। समिति ने ईमेल के जरिए सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह और मैहर सिविल अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. सत्यभामा अवधिया से स्पष्टीकरण मांगा है। मामला 18 सितंबर को प्रसव के बाद नवजात और किशोरी की मौत से जुड़ा है।

पुलिस और CWT को सूचना नहीं देने पर सवाल…CWT ने अधिकारियों से पूछा है कि नाबालिग गर्भवती के इलाज के दौरान बाल कल्याण समिति को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सूचना क्यों नहीं दी गई। इसके अलावा, अस्पताल प्रबंधन ने किशोरी के माता-पिता को पुलिस को जानकारी देने के लिए क्यों नहीं कहा? समिति ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। तय प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

15 सितंबर को मैहर से सतना किया गया था रेफर…जानकारी के अनुसार, नाबालिग प्रसूता को 15 सितंबर को मैहर से सतना रेफर किया गया था। यहां 18 सितंबर को प्रसव के बाद पहले नवजात की मौत हुई और इसके बाद किशोरी ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद मामले में स्वास्थ्य विभाग की प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जवाब मिलने के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई….जिला बाल कल्याण समिति ने तीनों अधिकारियों से नोटिस के जरिए जवाब मांगा है। CWT के मुताबिक, अधिकारियों के स्पष्टीकरण मिलने के बाद मामले की समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, समिति के सवालों पर संबंधित अधिकारियों के जवाब सामने आने का इंतजार है।

#SatnaNews #ChildWelfareCommittee #HealthDepartment #MaiharNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!